गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर
गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर
352 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान,
सरकार की पहलः शिकायत निवारण और सेवा वितरण जन जन के द्वार पर
देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक के न्याय पंचायत नागथात खेल मैदान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी 27 समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। इसमें ऊर्जा विभाग की 03, लोनिवि 08, शिक्षा 05, कृषि 03, पेयजल 02, वन विभाग 02 शिकायतें शामिल थी। जिसमें विभागों को प्राथमिकता पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और 352 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया।

