देहरादून: 22 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है I गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है I 21 फरवरी सुबह सात बजे से आनलाइन व आन काल माध्यमों से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु चार तरह से पंजीकरण करा सकते है I प्रथम चरण में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। दोनों धामों के लिए प्रतिदिन 55 से 60 प्रतिशत पंजीकरण होंगे। प्रथम चरण में केदारनाथ व बदरीनाथ के लिए प्रतिदिन नौ हजार व दस हजार पंजीकरण किए जाएंगे।
पंजीकरण कराने के तरीके
श्रद्धालुओं के लिए पुलिसकर्मी सीखेंगे भाषा
चार धाम यात्रा ड्यूटी में तैनात पर्यटन पुलिस को इस बार विभिन्न राज्यों की भाषाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दक्षिण भारत क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को भाषायी आधार पर समस्या का सामना न करना पड़े।